Weather UpdateSamastipur

“मौसम अपडेट:प्रचंड धूप के कारण सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 40 पार तापमान,30 KM की रफ्तार से चली पछिया हवा

“मौसम अपडेट:समस्तीपुर.प्रचंड धूप के कारण पूर्व के दिनों की तरह गुरुवार को भी हीट वेव की स्थिति बनी रही। गुरुवार को सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं इस दौरान 30.9 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से पछिया हवा चली। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 56 फीसदी व दोपहर में 23 फीसदी रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी 24-28 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान में हीट वेव तथा प्रचंड गर्मी की स्थिति बने रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव से राहत मिलने की सम्भावना बहुत कम है। वहीं इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। हालांकि,पूरे पूर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस अवधि में सतही हवा की गति तेज रह सकती है।

औसतन 16 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी व तपिश और अधिक बढ़ने वाली हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया की अत्यधिक गर्मी और तपिश वर्तमान में सभी तरह के फसलों के लिए नुकसानदायक हैं। मौसम की ऐसी स्थिति को देखते हुए किसान अपने सभी तरह के सब्जी फसलों एवं फल फसलों में जरूरत के अनुसार सिंचाई करते रहे। मिट्टी में नमी बनी रहेगी तो सब्जी व फलों के फसल सुरक्षित रहेंगे।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!