Patna

“गर्भनिरोधक उपायों की जरूरत पर हुई चर्चा, रिप्रोडक्टिव हेल्थ एंड राइट्स पर लोगों को किया गया जागरूक

पटना.बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बापू कक्ष में सेक्सुअल, रिप्रोडक्टिव हेल्थ एंड राइट्स (SRHR) विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रेस्टलेस डेवेलपमेंट इंडिया द्वारा किया गया था, जिसमें महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। इस सेमिनार में विभिन्न संस्थाओं के वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंच संचालन करते हुए काजल कुमारी ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य युवाओं और समुदाय को इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक करना है, ताकि वे समाज में स्वास्थ्य और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक बन सकें। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने युवाओं के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और विकास, सामाजिक समावेशन, गर्भनिरोधक उपायों की जरूरत पर अपनी बात रखी।

न्यूट्रीशनिस्ट सुष्मिता सिंह ने यौन शिक्षा के सभी पहलुओं पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सेक्स से जुड़ी भावनाएं, जिम्मेदारियां, मनुष्य के शरीर की रचना,यौन क्रियाकलाप, प्रजननता, इसके लिए सही उम्र, प्रजनन के अधिकार, सुरक्षित सेक्स, जन्म नियंत्रण व सेक्स में संयम जैसे विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी, शिक्षा हर स्कूल, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम व परिवार के अभिभावकों द्वारा दी जानी चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!