Patna

पहाड़ के नीचे बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

नालंदा – लहेरी थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान पानी टंकी के समीप पहाड़ के नीचे बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । मृतका वहीं पर भिक्षाटन कर गुजरा करती थी। महिला कहां की रहनेवाली है इसका पता नहीं चल सकता है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक महिला का शव पहड़तल्ली में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। तत्पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। महिला की उम्र करीब 70 से 80 वर्ष के बीच है।

आसपास के लोगों से पता चला कि वह कई वर्षों से पहाड़ के नीचे ही रहती थी एवं भिक्षाटन करके अपना जीवन यापन कर रही थी। सिर और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह जहां पर रहती थी वहां से नीचे गिरी है। जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई है।

फिलहाल शव को सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में पहचान के लिए रखा गया है एवं आसपास के थानों और सोशल मीडिया का सहारा बुजुर्ग महिला की पहचान के लिए ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!