Samastipur

समस्तीपुर;दो वाहनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में दोनों चालकों की मौत, अन्य जख्मी

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर में गुरुवार की सुबह-सुबह दो वाहनो के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहन के चालकों की मौत हो गयी। जबकि दोनों के खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे सरायरंजन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निकट एसएच-88 पर गुरुवार की सुबह हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालांकि घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!