Patna

“पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या:दोस्त की साथ शादी से लौट रहे थे,बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पटना में बदमाशों ने जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। सौरभ अपने दोस्त मुनमुन के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 बदमाशों ने सौरभ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।गोलीबारी में जदयू नेता सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुनमुन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़िया कॉल गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पुनपुन पटना मार्ग पर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटीएसपी पूर्वी भारत सोनी सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि शिवनगर निवासी जदयू नेता सौरभ कुमार अपने एक दोस्त मुनमुन कुमार के साथ पुनपुन के बढइयां कॉल गांव एक शादी की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। बढ़इया कॉल गांव में अजीत कुमार के भाई के शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी।

रिसेप्शन पार्टी के बाद अपने दोस्त के साथ लौटने के लिए सौरभ अपनी गाड़ी पर बैठ रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए 4 अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने जदयू नेता सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया।फायरिंग में सौरभ कुमार के दोस्त मुनमुन कुमार को दो गोली लगी है। मुनमुन कुमार की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटीएसपी पूर्वी भारत सोनी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है। घटना के कारण पूछे जाने पर उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के माध्यम से छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!