Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम;अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार,तेज पछिया हवा के कारण गर्म हवा के झोंके चल रहे,अगले दो-तीन दिनों तक प्रचंड लू चलने की संभावना

आज का मौसम;समस्तीपुर.अधिकतम तापमान में लगातार सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। तेज पछिया हवा के कारण गर्म हवा के झोंके चल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान से उठा गर्म हवा का बवंडर पाकिस्तान के रास्ते भारत में आ रहा है। यह गर्म हवा यूपी होते हुए बिहार समेत अन्य राज्यों में आ रहे हैं। इस कारण अप्रैल महीने में ही गर्मी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान 25.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 61 फीसदी व दोपहर में 25 फीसदी रहा। बता दें कि जिले में पड़ रही बेसन गर्मी के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर लोगों की मौजूदगी काफी कम देखी गई।

रविवार होने व लू चलने की स्थिति के कारण दिन-दोपहर में लोग अपने घरों में दुबके रहे। हालांकि कई-कई घंटे बिजली गुल रहने के कारण लोगों को अपने घरों में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी 20-24 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखा जा सकता है।

^उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। 39 से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान। न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रचंड लू चलने की संभावना है। – डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!