Patna

“चाचा-भतीजा गैंग का खुलासा…चाय-बिस्कुट खिला लूट लेते थे सामान:पटना जंक्शन से दोनों गिरफ्तार

पटना.रेल पुलिस ने नालंदा के रहने वाले चाचा-भतीजा गैंग का खुलासा किया है। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन के तहत आज पटना स्टेशन पर चेकिंग हो रही थी। इसी दौरान पटना जंक्शन के पश्चिमी छोर पर मीठापुर ROB के पास से चेकिंग के दौरान महेश केवट और घनश्याम केवट उर्फ सोनू नाम के संदिग्ध की तलाशी ली गई। उसके पास से नींद की प्रतिबंधित दवा, 4 मोबाइल, 4 आधार कार्ड, तीन पैकेट बिस्कुट बरामद किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूछताछ में इनलोगों ने बताया कि दोनों घूम-घूमकर लोगों को चाय और क्रीम बिस्कुट में नींद की गोली मिलाकर देते थे। बेहोश होते यात्रियों के सामान को गायब कर देते थे। दोनों रिश्ते में सगे चाचा-भतीजा लगते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में दोनों के द्वारा नशाखुरानी जैसी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का पहले से अपराधिक इतिहास है। जेल भी गए थे। बेल पर बाहर थे और पहचान छिपाकर रह रहे थे।

चाय और क्रीम बिस्कुट में मिलाते थे नींद की दवा

रेल एसपी पटना ने बताया कि क्रीम बिस्कुट और चाय में यात्रियों से दोस्ती बनाकर उसमे नींद की दवा मिलाकर खिला-पिला देते थे। बिस्कुट खाने और चाय पीने के बाद जैसे यात्री बेहोश होते थे, ये लोग कैमरे से बचते हुए उनके सामान को लेकर निकल जाते थे। इनलोगों के द्वारा बताया गया कि बीते 31 मार्च को पटना जंक्शन पर जो घटना हुई थी। उसमें भी दोनों संलिप्त थे। दोनों ने पटना जंक्शन पर नालंदा के रहने वाले गौतम पासवान और उनके भतीजे आशीष कुमार को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया था, जिसमें इलाज के दौरान गौतम पासवान की मृत्य हो गई थी। जबकि भतीजा आशीष बच गया था। दोनों मुंबई से पटना जंक्शन आए थे और रात में ट्रेन पकड़कर नालंदा जाने वाले थे। इसी दौरान दोनों को इनलोगों के द्वारा नशाखुरानी का शिकार बना लिया गया।

जारी है अनुसंधान

रेल एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मुख्यालय डीएसपी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। इस टीम में थानाध्यक्ष पटना जंक्शन पंकज कुमार, रोहित कुमार सिंह, संतोष कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, धर्मेंद्र पासवान शामिल थे। रेल एसपी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है। दोनों जहां से प्रतिबंधित दवा लाते थे, वहां भी जांच पड़ताल की जाएगी। गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!