Patna

Pawan Singh के सवाल पर ‘हाइपर’ हो गए उपेंद्र कुशवाहा! बोले- जिसके ऊपर नरेंद्र मोदी का हाथ उसे कोई नही हरा सकता..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना/काराकाट। Upendra Kushwaha On Pawan Singh लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। राजनीति का पारा हाई है। बिहार की हॉट सीट काराकाट में चुनावी लड़ाई दिलचस्प होने वाली है। एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के सामने भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह होंगे।

 

 

उपेंद्र कुशवाहा से मंगलवार को जब पवन सिंह के बारे में सवाल पूछा गया को वो हाइपर भी हो गए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “आप लोग (मीडिया) बिना मतलब हउआ मत बनाइए… जिसके ऊपर नरेंद्र मोदी जी का हाथ है, और काराकाट की महान जनता का आशीर्वाद है, दुनिया की कोई ताकत उसके रास्ते में बाधा नहीं खड़ी कर सकती”।

 

 

‘मोदी जी की हवा…’

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि मोदी जी की हवा तो पहले से ही चल रही है, जहां जा रहे हैं मोदी जी वहां वो हवा लहर के रूप में परिवर्तित होती जा रही है। चौतरफा मोदी जी की हवा है, उनकी पूरी लहर है। उनके बिहार आने से हमें मजबूती मिल रही है।

 

तेजस्वी यादव पर कुशवाहा का तंज

राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछे। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। कुशवाहा ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अब भ्रष्टाचार के बारे में तेजस्वी यादव बोलेंगे? तब तो लोग हंसेंगे ना… उनका तो सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।कुशवाहा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उनका गुनाह कोर्ट में भी साबित हो चुका है। अब वो क्या बोलेंगे भ्रष्टाचार के बारे में।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!