Patna

दाखिल-खारिज के लिए दिव्यांग से लिया 4 हजार रिश्वत,डीएम ने कराया केस

पटना।वैशाली में दाखिल खारिज करने के लिए राजस्व कर्मचारी ने दिव्यांग से चार हजार रुपए नजराना लिया था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पैसों का लेन-देन देखा जा सकता है। रुपए लेने के बाद राजस्व कर्मचारी कह रहा इतना तो सर में ही चला जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वीडियो 3 फरवरी का है। जिसके सामने आने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने 12 अप्रैल को रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी कर्मचारी प्रियरंजन जंदाहा प्रखंड के लक्ष्मणपुर बरबट्टा पंचायत में कार्यरत है। इसके विरुद्ध जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

पैसे लेकर भी काम नहीं किया

 

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने कहा कि किसी भी रूप में वित्तीय अनियमितता और करप्शन का मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। जमीन का दाखिल खारिज वैशाली जिला में बिना रुपए के नहीं होता यह तो तय है। वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि रिश्वत लेने वाले कर्मी ने एक दिव्यांग से दाखिल खारिज के नाम पर 4 हजार रुपए लिए और उसका काम भी नहीं किया था।

 

पैसे न देने पर आपत्ति दर्ज करवा दी

 

पीड़ित दिव्यांग चकभैरो गांव निवासी वकील सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने दाखिल-खारिज के बदले में रुपए की डिमांड की थी। 03 फरवरी को कर्मचारी को पेपर देते वक्त 4 हजार रुपए दिए थे। उतना पैसा देने के बाद वह फिर से पैसों की डिमांड करने लगा था।

 

जब पैसा नहीं दिए तो मेरे पेपर पर आपत्ति दर्ज करवाकर रिजेक्ट करवा दिया था। उन्होंने बताया की दाखिल खारिज के लिए अप्लाई किए और आपत्तिकर्ता ने 18 फरवरी को कोर्ट में टाइटल सूट दायर कर मेरे आवेदन को 30 मार्च को रद्द करवा दिया। पूरा खेल राजस्व कर्मी के इशारे पर ही किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!