Samastipur

“वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में राहुल सांकृत्यायन की मनाई गई जयंती,सांकृत्यायन 30 भाषाओं के थे जनक

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में हिंदी विभाग द्वारा राहुल संकृत्यान की जयंती दीप प्रज्ज्वलित कर उनके उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि विद्वता के धनी राहुल सांकृत्यायन महापंडित के उपाधि से विभूषित किये गए। उन्होंने साहित्य में यात्रा संस्मरण को एक प्रतिष्ठा दिलाई ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सोनी सलोनी ने कहा कि सांकृत्यायन हिंदी के बहुत बड़े प्रतिमान थे। वे एक साथ साहित्यकार, दार्शनिक और ज्ञानी थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान की खोज में घुम-घुम कर 30 से अधिक भाषाओं के जानकार हो गए। डाॅ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यायावर राहुल सांकृत्यायन ज्ञान की जिज्ञासा शांत करने के लिए महिलाओं को भी यात्रा करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा नीतिका सिंह ने राहुल सांकृत्यायन के जीवन संस्मरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन प्रो सोनी सलोनी ने किया।

डाॅ. स्नेहलता ने भी किया संबोधन

इस अवसर पर अरुण कुमार कर्ण, प्रो सुरेश साह, डाॅ. स्नेहलता ने भी शब्द पंडित के जीवन प्रवृति पर प्रकाश डाला। छात्रा परिभाषा, जिज्ञासा, सपना, पल्लवी कुमारी, मोती कुमारी, निकिता, मुस्कान आदि ने कविता व गीत के माध्यम से राहुल सांकृत्यायन को नमन किया। मौके पर डा नेहा कुमारी जायसवाल,डा फरहत जबीन आदि सहित अधिक संख्या में छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!