Samastipur

“समस्तीपुर;उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपुर की शिक्षिका अर्चना कुमारी का सड़क दुर्घटना में हुई मौत

समस्तीपुर।शिवाजीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपुर की प्रखंड शिक्षिका अर्चना कुमारी की मौत सड़क दुर्घटना में गुरुवार को जमुई में हो गई थी। बताया जा रहा है कि अर्चना कुमारी अपने पति व बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से गुरुवार को देवघर जा रही थी। उसी क्रम में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें शिक्षिका अर्चना कुमारी सड़क पर गिरी जिस कारण माथे में काफी चोट लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शिक्षिका को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। और उनके पति राजेश कुमार एवं दो छोटे-छोटे बच्चे पुत्र का घायल होने के कारण गंभीर हाल है। शिक्षिका अर्चना कुमारी की मौत से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह ने बताया कि शिक्षिका की मौत से उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपुर की अपूरणीय क्षति हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!