Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर मे ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत,8 बाराती घायल,ट्रैक्टर मे लगाई आग 

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर थाने में सोमवार रात शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुई सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा के चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।सड़क निर्माण में जुटी ट्रैक्टर के बीच हुई सीधी टक्कर में दूल्हा के चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।मृतक की पहचान मोहिउद्ददीननगर थाने के मनियर गांव निवासी बेचन राम का बेटा नंदलाल राम 48 के रूप में की गई है। जबकि घायलों में माला देवी, सरस्वती देवी, प्रेम राम, रामराम, अजय राम, राधा देवी व प्रिंस कुमार के रूप में की है। सभी घायलों का उपचार सरकारी और निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के बाद ट्रैक्टर में लगाई आग

वही, घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर सड़क जाम कर देर रात तक यातायात ठप रखा। ट्रैक्टर सड़क निर्माण कार्य में लगी हुई थी जिसमें लोगों ने आग लगा दी। जिससे ट्रैक्टर धूधू कर जल गया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

 

 

धूधू कर जल रहा ट्रैक्टर

घटना के संबंध में बताया कि रात मोहिउद्ददीननगर के मनियर गांव निवासी सखी चंद्र राम के बेटे रमेश कुमार की शादी विद्यापतिधाम मंदिर में वैशाली के जनदाहा निवासी उषा कुमारी के साथ थी। शादी के बाद परिवार के लोग एक ऑटो में बैठक कर घर वापस मनियर लौट रहे थे। दूल्हा और दुल्हन बोलेरो पर थे। लोगों ने बताया कि ऑटो जैसे ही साहिट गांव के वृंदावन तीनमुहानी के पास पहुंची कि सामने से आ रही ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई।

 

इस घटना में मौके पर ही दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने सड़क जाम शुरू कर दिया। ट्रैक्टर में भी आग लगा दी। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने सभी को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।शादी के बाद लोग जितने खुश थे। इस घटना के बाद खुशी का माहौल गमगीन हो गया। पीड़ित परिवारों के बीच चीख पुकार सुनाई पड़ने लगी।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

 

घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया। आक्रोशित ने ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!