Patna

BF से मिलने गई थी, 2 दिन बाद मिली लाश:प्रेमी गिरफ्तार; कर रही पूछताछ

Patna.रोहतास की दिनारा थाना पुलिस ने किशोरी का शव पुउवाडीह पास पोखरा से बरामद किया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के पुउवाडीह निवासी नंद कुमार राम की 17 वर्षीय बेटी लाखा मुनि कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लड़की शुक्रवार की रात से गायब थी। रविवार की रात तीसरे दिन शव मिलने के साथ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पिता ने बताया कि गांव के लड़के पवन कुमार उर्फ गोवर्धन चौधरी से बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात वह घर से गायब हो गई थी, उसके प्रेमी ने कहा कि वह मिलने आई थी, फिर लौट गई थी। लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन दो दिन से खोजबीन कर रहे थे तभी उसका शव पोखरा से बरामद किया गया।

 

 

दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने मोबाइल पर बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एफआईआर में नामित आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। शव को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि लड़की की मौत कैसे हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!