Samastipur

समस्तीपुर में महिला की मौत,गले पर मिला काला निशान:2 दिन पहले पति लौटा था घर

समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के बंदे गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर सोमवार देर शाम पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। विवाहिता की पहचान बंदे गांव के राजा शाह की पत्नी मनीषा देवी (28) के रूप में की गई है। ‌ घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में विवाहिता के बेगूसराय के मंसूरचक निवासी चाचा डोमन शाह ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी करीब 7 साल पूर्व पटोरी बांदे के राजा शाह से की थी। शादी के बाद से ही हमेशा उसे परेशान किया जाता था। इस कारण कई बार पंचायत भी हुआ था। इस दौरान उसकी भतीजी को तीन बच्चे भी हुए।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भतीजी का पति राजा पंजाब में मजदूरी करता है। दो दिन पूर्व ही वह पटोरी लौटा था। सोमवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनकी भतीजी की मौत हो गई है। जब गांव के अन्य लोगों के साथ वह पटोरी पहुंचे तो उनके घर के लोग सभी फरार मिले।जबकि उनकी भतीजी का शव घर के बेड पर पड़ा हुआ था। मनीषा के गर्दन पर काला निशान भी पाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मनीषा के पति राजा शाह के अलावा उसके सास-ससुर और देवर ने मिलकर उसकी हत्या की है। ससुराल वाले शुरू से ही पैसे का डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरा नहीं होने पर इस घटना को अंजाम दिया है।

 

पटोरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर लिया गया है। महिला के घरवालों ने गला घोंट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अभी घर से फरार है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!