Weather Update

आज का मौसम;आज से 22 मार्च तक पटना समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी 

आज का मौसम;पटना।एक टर्फ रेखा झारखंड से ओडिशा की ओर गुजर रही है। साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी उत्तरप्रदेश और आसपास इलाके में स्थित है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन असम के ऊपर भी है। इन वजहों से बिहार के मौसम में भी बदलाव होने वाला है। अगले 24 घंटे में गया, जमुई, बांका और नवादा में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 19 से 22 मार्च के बीच राज्य के अनेक भागों में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

खासकर पटना समेत दक्षिण और पूर्वी बिहार के कुछ स्थानों पर 10 से 30 एमएम तक बारिश होने की संभावना है।वहीं राज्य के शेष भागों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ ठनका गिरने और 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसमविद कुमार गौरव ने बताया कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी होगी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को राज्य के दक्षिण, 20 मार्च को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम और 21 मार्च को उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, ठनका गिरने और 30 एमएम तक बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 2 डिग्री कम है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!