Samastipur

समस्तीपुर: 48 लीटर विदेशी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार,उत्पाद पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर।रोसड़ा उत्पाद पुलिस ने बिथान थाना क्षेत्र से 48 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। संबंध में उत्पाद थानाध्यक्ष नेहा प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना पर बिथान थाना क्षेत्र के बिथान वार्ड नं 08 में छापेमारी की गई। जहां किरण देवी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 48.300 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इसमें विभिन्न ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। साथ ही आरोपी किरण देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धराये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!