Patna

बिहार मे बड़ा हादसा, XUV ने ट्रैक्टर में मारी जबरदस्त टक्कर;8 बारातियों की मौत,7 दूल्हे के रिश्तेदार; 3 बच्चों की भी गई जान

Breaking News: patna.खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर विद्यारतन पेट्रोल पंप पसराहा के पास भीषण सड़क हादसा होने का समाचार है। घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ैया ओपी क्षेत्र के बिठला गांव के इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र सौरभ कुमार का विवाह होकर चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर से XUV चार चक्का वाहन से बारात बिठला की ओर लौट रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसा में मड़ैया ओपी क्षेत्र के बिठला के 55 वर्षीय प्रकाश सिंह और सौरभ कुमार के चचेरा भाई आठ वर्षीय गौतम कुमार समेत उनके अन्य रिश्तेदारों की मौत घटनास्थल पर हो गई।हादसे में मारे गए अंशु कुमार के बहनोई पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि बिठला गांव के रहने वाले इंद्रदेव ठाकुर के मंझले बेटे सौरभ कुमार की शादी थी। बारात से सभी लोग घर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ। मारे गए लोगों में दादा-पोता और चाचा-भतीजा भी हैं।

 

 

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इसके अलावा, बिठला के पांच लोग जख्मी हैं। पसराहा थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच लोग जख्मी हैं।

 

हादसे में मरने वालों के नाम

 

गौतम ठाकुर(32), पिता विनोद ठाकुर, बिठला गांव

 

मोनू कुमार(7), पिता उमेश ठाकुर, रोहियार गांव

 

अमन कुमार(25), पिता प्रमोद कुमार

 

बंटी कुमार, अर्जुन ठाकुर, खजरैठा गांव

 

अंशु कुमार(23), पिता विकास ठाकुर, बिशौनी गांव

 

पलटू ठाकुर(50), राम ठाकुर, लौनिया चक गांव

 

दिलो कुमार(10), पिता विकास ठाकुर

 

प्रकाश सिंह, बिठला गांव

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!