Patna

बीच मझधार में फंसी मांझी की सियासी नैया, मंत्री पद तो मिला नहीं गया सीट पर भी फंसा पेंच

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की नैया अब भी मझधार में फंसी है। शुक्रवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में एक और मंत्री पद तो नहीं ही मिला, लोकसभा चुनाव में गया सीट की मांग पर भी पूरी सहमति नहीं मिल पाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूत्रों के अनुसार, गया सीट को लेकर अब तक पेंच फंसा है। एनडीए नेताओं की ओर से शनिवार तक का समय मांगा गया है। इसके बाद ही अंतिम रूप से बताया जाएगा कि गया की सीट हम के खाते में गई या नहीं।

 

गया सीट पर लड़ने की तैयारी पूरी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, गया सीट पर हम के चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। अगर एनडीए से यह सीट नहीं मिलती है, तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कुछ बड़ा निर्णय ले सकता है।मालूम हो कि जीतन राम मांझी को मनाने में लगातार भाजपा नेता लगे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व नित्यानंद राय ने संतोष सुमन से मुलाकात की तो गुरुवार को सम्राट चौधरी मांझी से मिलने पहुंचे थे।

 

मंत्री नहीं बने पर बढ़ गई सुरक्षा

हम की ओर से अभी मांझी के बेटे व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन राज्य सरकार में मंत्री हैं। जीतन राम मांझी ने एक और मंत्री पद की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार का नाम मंत्री पद के लिए बढ़ाया गया था मगर बात नहीं बन पाई। हां, इसके बदले शुक्रवार को ही उनकी सुरक्षा जरूर बढ़ा दी गई है। उन्हें राज्य सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!