New To India

राहुल बोले- 5 गारंटियां आपकी सभी समस्याएं खत्म कर देंगी:स्थायी कृषि ऋण माफी आयोग बनाएंगे

नई दिल्ली।राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम दौर में पहुंच गई है। राहुल इस समय महाराष्ट्र में हैं। इसी दौरान 14 मार्च को राहुल ने अपने X अकाउंट पर 5 गारंटियां दीं। राहुल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देंगे। साथ ही स्थायी कृषि ऋण माफी आयोग बनाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नासिक में राहुल बोले- किसानों की रक्षा करने वाली सरकार बनाएंगे

नासिक की कृषि उत्पन्न बाजार समिति में राहुल की सभा आयोजित की गई थी। इसमें NCP प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत भी मौजूद रहे। राहुल ने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति किसान के दुख को नहीं समझता, किसान की मेहनत की इज्जत नहीं करता, तब तक वह किसान की मदद नहीं कर सकता। हमारी सरकार के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे। आपको ये लगेगा कि दिल्ली में किसानों की रक्षा करने वाली सरकार है।इस मौके पर संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी आम लोगों की बात सुनते हैं, उन पर अपनी बातें नहीं थोपते हैं। पहले हम कहते थे- इंदिरा गांधी आई हैं, नई रोशनी लाई हैं। आज के समय में भारत और महाराष्ट्र के लिए वह रोशनी राहुल गांधी हैं।

 

सभा से पहले राहुल ने नासिक में रोड शो किया था। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले राहुल ने न्याय यात्रा के दौरान देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का करीब 6700 किलोमीटर लंबा मार्च 15 मार्च को ठाणे में एंट्री करेगा। ठाणे प्रवास के दौरान राहुल गांधी मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और समाज सुधारक बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देंगे।

 

16 मार्च को चैत्यभूमि में एक सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के मुताबिक यात्रा 17 मार्च को मुंबई में एक रैली के साथ समाप्त होगी। कांग्रेस ने शरद पवार को भी सार्वजनिक बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

 

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आखिरी चरण में

 

 

चुनाव से पहले कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

 

कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया…

 

1. महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

 

2. आधी आबादी-पूरा हक: इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

 

3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

 

4. अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

 

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

 

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंची। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। मंगलवार को राहुल ने आदिवासी न्याय सम्मेलन में अपने भाषण की शुरुआत जय आदिवासी कहकर की। इस दौरान राहुल ने कहा- अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे कराएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!