Patna

थम गई शहनाई:सूर्य का कुंभ से मीन राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा क्या असर,विवाह के लग्न मुहूर्त इस दिन से होगा शुरु

पटना।भगवान सूर्य का गुरुवार को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश हुआ। सूर्य की राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास शुरू हो गया, जिसके बाद शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। एक महीने तक शहनाई की गूंज थम जाएगी। राकेश झा के अनुसार, खरमास का समापन चैत्र शुक्ल पंचमी यानी 13 अप्रैल की देर रात को होगा। देर रात 11:19 बजे सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि के सूर्य होते ही 14 अप्रैल से फिर सभी तरह के मांगलिक व शुभ कार्य आरंभ हो जाएगा। इस खरमास के बाद सात दिन शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद फिर 23 अप्रैल मंगलवार से 30 जून रविवार तक शुक्र ग्रह के अस्त होने से वैवाहिक कार्य नहीं होंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अप्रैल के बाद अब जुलाई में बजेगी शहनाई

 

जुलाई में शुक्र के उदय होने के बाद शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मिथिला पंचांग के अनुसार जुलाई में तीन तो बनारसी पंचांग के मुताबिक सात विवाह के लग्न मुहूर्त हैं। इसके बाद चातुर्मास लगने से चार मास के लिए शहनाई की गूंज पर रोक लग जाएगा।

 

• बनारसी पंचांग के अनुसार लग्न

 

अप्रैल में 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26

 

जुलाई में 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15

 

• मिथिला पंचांग के अनुसार लग्न

 

अप्रैल में 18, 19, 21, 25, 26, 28

 

मई में 1

 

जुलाई में 10, 11, 12

 

जानें राशियों पर क्या होगा असर

 

मेष- कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। व्यर्थ की परेशानी और खर्चे बढ़ेंगे।

 

वृषभ- आर्थिक लाभ और उन्नति मिलेगा। व्यापार में नए रास्ते खुलेंगे।

 

मिथुन- सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए विशेष शुभ फलदायक होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

 

कर्क- रुके हुए कार्य, विशेषकर धन संबंधी पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। खान-पान, ज्वैलरी, बैंकिंग से जुड़े काम में लोगों को लाभ मिलेगा।

 

सिंह- जीवन में बेवजह की और अचानक परेशानियां बढ़ने वाली है। हर क्षेत्र में परेशानी महसूस करेंगे।

 

कन्या- वैवाहित जीवन ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ मन मुटाव हो सकता है।

 

तुला- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सफलता की सूचना मिलेगी।

 

वृश्चिक- गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ का खयाल रखना होगा।

 

धनु- नई संपत्ती या वाहन खरीद सकते हैं। कोई प्रोपर्टी बेचने से लाभ होगा।

 

मकर- नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी।

 

कुम्भ- पार्टनशिप में व्यापार कर रहे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है।

 

मीन- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। शत्रु हावी हो सकते हैं। धन संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!