Samastipur

समस्तीपुर; आंध्र प्रदेश में हसनपुर के मजदूर की मौत,शव आते ही गांव में मची चीख पुकार

समस्तीपुर।हसनपुर थाना क्षेत्र के परीदह निवासी एक मजदूर बिपत साह के पुत्र रघुवीर साह (45) की मृत्यु आंध्र प्रदेश में हो गई। बुधवार को उसका शव गांव परीदह पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि रघुवीर पिछले कई सालों से मजदूरी के लिए बाहर ही रहता था। इन दिनों वे आंध्रप्रदेश में ही एक राइस मिल में काम करता था। सोमवार को मिल में काम करने के दौरान उसके उपर दीवार का हिस्सा व चावल की बोरी गिर गई। मलबे व बोरी में दबने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन आंध्रप्रदेश पहुंचे और शव लेकर बुधवार को वापस घर आए। बताया जाता है कि रघुवीर अपने घर में एकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। घर में उसकी पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री भी है। पूरे परिवार का भरन पोषण उसकी कमाई पर ही आश्रित था।

 

 

अचानक हुई उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है। बच्चों का भरन पोषण व पढ़ाई किसके सहारे होगा। यह सोचकर परिजन व ग्रामीण भी चिंतित हैं। पंचायत की मुखिया किरण देवी ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। मुखिया ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!