BegusaraiSamastipur

“बेगूसराय मे मालगाड़ी में मिला करोड़ों का प्रतिबंधित कफ सिरप:गुजरात से त्रिपुरा की ओर जा रही थी

बेगूसराय.नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने प्रतिबंधित कफ सिरप के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम को यह सफलता समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के बछवाड़ा स्टेशन पर मिली हैएनसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद कंटेनर लोड मालगाड़ी को रेल पुलिस के साथ रोककर जांच की। जहां, तीन कंटेनर में सैकड़ों कार्टून में प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोडीन वेस सिरप पकड़ा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जांच करते अधिकारी
पकड़े जाने के बाद एनसीबी की टीम और रेल पुलिस में घेराबंदी कर दी है। किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। अभी तक की जांच में 450 कार्टून कफ सिरप पकड़ा गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।रेल सूत्रों के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पटना टीम को सूचना मिली कि गुजरात से त्रिपुरा की ओर जा रहे मालगाड़ी के कंटेनर में प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाया जा रहा है। इसके बाद एनसीबी की टीम ने इसकी सूचना रेल मुख्यालय को दी।

स्टेशन पर लगी ट्रेन
हाजीपुर रेल मुख्यालय एवं एनसीबी की टीम तुरंत बछवाड़ा स्टेशन पहुंची और ट्रेन को रोका गया। रोकने के बाद जब कंटेनर को खोलकर जांच की गई तो यह बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों कंटेनर गुजरात से त्रिपुरा के जरन स्टेशन के लिए बुक कराया गया था। जांच जारी रहने के कारण अभी इस संबंध में अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!