Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:नगरगमा में चोरो ने दो घरों को बनाया निशाना, 50 हजार नगद सहित लाखों के जेवर चोरी कर हुआ फरार 

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत में इन दिनों चोरी कि घटना बढ़ती ही जा रही है.ताज़ा मामला नगरगमा वार्ड संख्या 6 कि है. जंहा बीती रात्रि चोरो ने दो घरों को निशाना बनाते हुए 50 हजार नगद सहित लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गया.जानकारी के अनुसार नगरगामा निवासी विनोद चौधरी एंव स्व.प्रमोद चौधरी कि पत्नी गायत्री देवी के घर में देर रात चोरों ने घुस कर पहले कीमती सामान से भरा बक्शा को इक्क्ठा किया फिर सभी को घर के बगल खेत में ले जाकर कीमती सामान निकाला और लेकर रफ्फु चक्कर हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही सुचना मिलने पर नगरगामा के उप मुखिया रोशन कुमार पहुँच कर घटना कि जानकारी लेते हुए पुलिस को इसकी सुचना दिया.सुचना पर पहुंची पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई.

विनोद चौधरी ने बताया कि सभी सो रहे थे इसी दौरान चोर घर में घुस कर रूम का दरबाजा तोड़ दिया और अंदर रखा 50 हजार नगद सहित 50 ग्राम सोना का जेवर,500 ग्राम चांदी सहित कीमती सामान से भरा बक्सा उठा कर बगल कर खेत में ले गया.

 

 

जंहा सभी कीमती सामान ले गया और बक्शा, पुराने कपड़े को छोड़ कर फरार हो गया. वही पास में ही स्थित स्व प्रमोद चौधरी कि पत्नी गायत्री देवी के घर पर सिर्फ गायत्री देवी थी उनकी बहु अपने मायके गई हुई थी.इसी दौरान घर में ताला तोड़ कर घुसा और ट्ररंक का ताला,रूम का ताला तोड़ दिया और लगभग 1 भर से ऊपर का जेवर व कीमती कपड़ा,बर्तन चोरी कर फरार हो गया.दोनों का खाली बक्शा और कपड़े खेत में बिखरा हुआ था.थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि चोरी कि सुचना पर पुलिस घटना स्थल पर गई थी.

 

 

 

पीड़ित परिवारों द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस पुरे मामले कि छानबीन में जुटी है.बताते चले कि महज दस दिन पूर्व 3 मार्च को इसी गांव के इसी वार्ड में शिक्षक राकेश महतो के घर सहित तीन घरों से लाखो रुपए की जेवरात चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था.एक मामले का उद्भेदन हुआ भी नही की चोरों ने फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है.चोरो ने एक बार फिर उसी वार्ड में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!