Samastipur

समस्तीपुर:फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:पंजाब में रहकर मजदूरी करता है पति

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता की पहचान गांव के महेश राय की पत्नी चुनचुन कुमारी (35) के रूप में की गई है। उसे तीन बच्चे हैं। गांव वालों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गर्दन पर हैं निशान

 

घटना के संबंध में पोस्टमार्टम करने के लिए साथ आए गांव के लोगों का कहना है कि मृतक चुनचुन कुमारी का पति महेश पंजाब में मजदूरी करता है। घर पर उसके बुजुर्ग सास-ससुर के अलावा चुनचुन देवी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। बताया गया है कि सुबह लोगों ने घर के पंखे से लटकता हुआ चुनचुन का शव देखा। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम की स्थिति मची हुई है। बाद में गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।

 

महिला के गर्दन पर काला निशान मिला है। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तब तक महिला के शव को पंखे से नीचे उतार दिया गया था। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने खुदकुशी की है। चुकी घटना से पूर्व उसने अपने बड़े पुत्र गौतम कुमार जो करीब 8 वर्ष का है, उसे उन्होंने ननिहाल भेज दिया था। घटना की जानकारी के बाद सुबह उसका पुत्र भी घर पर पहुंचा था।मृतक महिला का पुत्र गौतम कुमार ने बताया कि परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसलिए मां के कहने पर वह ननिहाल चला गया था। जो चक सिकंदर में ही पड़ता है सुबह में उसके परिवार के लोगों से जानकारी मिली कि मां मर गई है इसके बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा था। तो मां को मृत पाया। हालांकि यह घटना क्यों और कैसे हुई है इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा है।

 

क्या बोली पुलिस

 

ताजपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था ।बताया गया कि महिला ने फंदे से लटक कर जान दी है। महिला के गर्दन पर निशान भी मिला है शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके की महिला की मौत किस कारण से हुई है महिला की हत्या की गई है या आत्हत्या का मामला है। प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!