Dalsinghsarai

दलसिंहसराय :दो दिवसीय तरंग कला उत्सव का आयोजन,छात्र – छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को किया मंत्रमुग्ध

दलसिंहसराय प्रखंड के रामपुर जलालपुर स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में दो दिवसीय तरंग कला उत्सव का आयोजन शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया.जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वर साह,प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ,वरीय व्यख्यता अर्चना कुमारी, मीरा पाल, गोपाल कुमार,कुमारी विभा,रामानुराग झा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इसमें विभूतिपुर प्रखंड और दलसिंहसराय प्रखंड के दर्जनों विद्यालय के टैलेंटेड छात्र छात्राओं ने भाग लिया.नृत्य में कलश जायसवाल, समूह नृत्य में माही झा, लक्ष्मी, शांति, गीत में चाहत, सिमरन , सिद्धि, निबंध में पुष्पा,कविता लेखन में अदिति व अन्य ने उपस्थित लोगो का मंत्रमुग्ध कर दिया. कला उत्सव में कक्षा 3 से 5 में प्राथमिक विद्यालय रामपुर पश्चिम,उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय जलालपुर,मध्य विद्यालय ओरियामा ,

 

 

 

मध्य विद्यालय गोसपुर ,मध्य विद्यालय लोकनाथपुर ,मध्य विद्यालय बम्बैया हरलाल ,मध्य विद्यालय महनैया,प्राथमिक विद्यालय खोखसा (दक्षिणवाड़ी),मध्य विद्यालय मुस्तफापुर, और कक्षा 6 से 8 में , मध्य विद्यालय रामपुर जलापुर ,मध्य विद्यालय कुसुमवती ,मध्य विद्यालय राधोपुर ,मध्य विद्यालय कैराई ,मध्य विद्यालय सुरौली ,मध्य विद्यालय कल्याणपुर ,मध्य विद्यालय बम्बैया डीह,मध्य विद्यालय बसढ़िया ,मध्य विद्यालय दलसिंहसराय (धनपतप्रिया),मध्य विद्यालय खोखसा के छात्र छात्राओं ने भी अपनी कलात्मक प्रतिभा से लोगों को मुग्ध कर दिया.

 

 

उत्सव को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन सरकार ने स्कूली बच्चों मे छिपी कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए किया है जो जरूरी है.इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए.ताकि सरकारी विद्यालय के बच्चे भी हुनरमंद बन कर अपना जलवा विखेर सके.उत्सव में बच्चों ने लोग संगीत तथा लोक गीत की प्रस्तुतीकरण देने के साथ सम-सामयिक विषयों पर पेंटिग भी बनाई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!