Patna

रुद्र महायज्ञ के भव्य आयोजन मे भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े का होगा आगमन 

पटना।गोपालगंज, बिहार – बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के खुटवनिया चौबे गाँव मे श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है । यह रुद्र महायज्ञ विगत 8 मार्च से शुरू है और आगामी 14 मार्च तक इसका आयोजन अनवरत जारी रहने वाला है । इसी श्री रुद्र महायज्ञ में आजकल वृंदावन धाम से पधारे श्री देवकी नंदन ठाकुर जी महराज का कथावाचन का कार्यक्रम चल रहा है । श्री ठाकुर जी उस महायज्ञ में मुख्य कथा वाचक हैं ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिनके कथावाचन की समय सारणी दोपहर के 1 बजे से शाम के 4 बजे तक का है । उसी कार्यक्रम में शिरकत करने और लोगों को प्रेरित करने के लिए अभिनेत्री व समाज सेवी पाखी हेगड़े कल दिनांक 11 मार्च को गोपालगंज पहुँच रही हैं । वो 11 मार्च को उक्त समय मे मंच पर विराजमान रहेंगी । पाखी हेगड़े अक्सर फिल्मों के अलावा आजकल सोशली ज्यादा एक्टिव रह रही हैं । उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मुक्ति हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी श्री देवकी नंदन ठाकुर के नेतृत्व में कई बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है ।

 

 

फ़िल्म जगत से वे इकलौती स्टार अभिनेत्री हैं जो अक्सर खुले मंचों से अपने धर्म कार्यों में खुलकर सहभागिता दर्शा रही हैं । उन्होंने युवा बच्चियों के फिजिकल ट्रेनिंग के लिए भी महाराष्ट्र के कई स्कूलों में अपनी तरफ से ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाया हुआ है । समाज के हर तबके को सुदृढ़ बनाने और खासकर के बच्चियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने की कोशिश में अक्सर पाखी हेगड़े समाजिक स्तर पर एक्टिव रहती हैं ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!