Samastipur

समस्तीपुर;अनियंत्रित कार सड़क पर जा रहे व्यक्ति को ठोकर मारते हुए ट्रांसफॉर्मर से टकराया,एक की मौत

समस्तीपुर।शिवाजीनगर.प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लालपुर हरिहरपुर के पास अनियंत्रित टाटा इंडिगो कार सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को ठोकर मारते हुए ट्रांसफॉर्मर के पोल से टकराया। इसमें सड़क पर जा रहे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग घायल हो गये। मृतक की पहचान मथुरापुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी रामदास (65 वर्ष) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लीनिक में लाया गया जहां कार सवार मोनू कुमार की स्थिति नाजुक के कारण चिकित्सकों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि कार रोसडा़ की ओर से हथौड़ी की ओर जा रही थी।

 

 

इसी दौरान साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे व्यक्ति ठोकर मारते हुए ट्रांसफॉर्मर के पोल में टक्कर मार दिया। इसमें रामदास की मौत हो गयी। वहीं कार पर एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!