Dalsinghsarai

दलसिंहसराय पुलिस ने सीमावर्ती चेक पोस्ट पर चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

दलसिंहसराय। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलसिंह सराय थाना से दरोगा रंजीत सिंह, अन्नू सिंह ने शनिवार को सीआईएसएफ की कम्पनी के साथ मिलकर बेगूसराय समस्तीपुर सीमा के एन एच 28 पर शराब, नकदी, फ़रार अपराधी, आदि के के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया । इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इससे पुर्व दलसिंहसराय के पुर्व डीएसपी नजीव अनवर और तेघड़ा के डीएसपी ने सयुंक्त रूप से सीमावर्ती से सटे चेकपोस्ट को देखा। डीएसपी दोनों थाना के थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट पर प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। जो सुबह से लेकर शाम तक होंगी। इस दौरान दलसिंहसराय थाना के ढेपुरा, बसढ़िया, मंसूरचक रोड, मालपुररोड, और बम्बईया हरलाल में चेक पोस्ट बनाया गया है। ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके और अपराधियों असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जाए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!