Samastipur

अंगारघाट स्टेशन पर एक रेलकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत, जाँच मे जुटी पुलिस

समस्तीपुर।उजियारपुर.समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड स्थित अंगारघाट स्टेशन पर एक रेलकर्मी की संदिग्ध हालत में शव मिला है। रेलकर्मी का शव सुबह स्थानीय लोगों ने देखा। मृतक का शव प्लेटफार्म स्थित एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान अंगारघाट गांव निवासी नागेंद्र गिरी 57 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की जानकारी समस्तीपुर जीआरपी को दे दी गई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार रेलकर्मी नागेंद्र गिरी समस्तीपुर रेल जंक्शन में बतौर ग्रुप डी रेलकर्मी ड्यूटी करता था। यहां जाने के लिए प्रत्येक दिन वह अपने घर से देर रात को अंगारघाट स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर चला जाता था। रोजाना की तरह ही वह गुरुवार की देर रात भी अंगारघाट स्टेशन के लिए अपने घर से चला था।

 

यहां अगले दिन सुबह उसका शव प्लेटफार्म पर स्थित एक पेड़ के नीचे से मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार नागेंद्र समस्तीपुर जंक्शन के आसपास के किसी रेलवे फाटक पर गेट मैन के रूप में कार्यरत था। वहीं इस सम्बंध में अंगारघाट स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एक रेलकर्मी की संदिग्ध हालत में स्टेशन परिसर से ही शव मिला है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!