Samastipur

समस्तीपुर;कमला गाँव के राजू साहनी को असम में मिला एक्सीलेंट अवार्ड-2024, लोगों ने दी बधाई

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत कमला गाँव निवासी समाजसेवी राजू साहनी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये असम राज्य के गुवाहाटी में असम एक्सीलेंट अवार्ड- 2024 के सम्मान से नवाजा गया है। इसको लेकर जिलेवासियों ने उनको बधाई भी दी है। बतादें की पिछले कई वर्षों से असम और बिहार में समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने कई उत्कृष्ट कार्य किये है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हाल ही में छठ महापर्व के दौरान उन्होंने देवखाल चौर के भगवानपुर कमला छठ घाट पर अपनी निजी कोष से सौंदर्यीकरण कराया था वहीं पूरे गांव में लाइटिंग की व्यवस्था की थी। इसके अलावा असम के अम्वुबासी मेले में निःशुल्क भोजन, पानी, सावन महीने में कांबड़िया सेवा शिविर, गुवाहाटी महानगर के 34 सरकारी विद्यालयों में फील्टर वाटर कुलर मशीन, कई मंदिर प्रांगण में समर सेवुल/बोरिंग, कई गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल तक में नामांकन कराया है। वहीं कोरोना काल के दौरान भी इन्होंने कई सामाजिक कार्य कियेे। वहीं इनके द्वारा पड़ोसी देश नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप के बाद कई ट्रक राहत सामग्री भी भेजी गई थी जिससे उन्हें नेपाल में भी एक अलग पहचान व सम्मान मिला।

 

 

 

 

 

 

राजू सहनी के सम्मानित होने पर संगठन के अध्यक्ष राजकुमार कंवर, महासचिव राजू साहनी, मीडिया प्रभारी विद्यानंन्द झा, कोषाध्यक्ष सुनिल साह, कार्यकारी अध्यक्ष सिताराम साहनी, उपाध्यक्ष दिलीप साहनी, मंगनु झा, दुर्गा मिश्रा, लख्खी डे, ब्यूटी दास, सलाहकार रविन्द्र साहनी, गूड्डु शंकर चौधरी, कुणाल आनंन्द झा, उप सचिव सुरेश साहनी, राजकुमार साहनी, बप्पी सरकार, धर्मेन्दर साहनी, लाली साहनी, सदस्य कृष्णा गोवाला, रत्नेश साहनी, बाला साहनी, नकुल साहनी, अजय विश्वकर्मा, आनंन्दो सिल, मुन्ना साहनी आदी ने बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!