Samastipur

Samastipur;विभूतिपुर के युवक की गुजरात में हुई मौत, गांव लाया जा रहा शव

Samastipur.विभूतिपुर | थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी तारा पंचायत के वार्ड 11 निवासी गिरीश राय के 30 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार का गुजरात में बुधवार को मौत हो गई थी । इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसका शव गांव लाया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमरेश गुजरात में निजी गाड़ी पर चालक के रूप में कार्य करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

करीब देर माह पूर्व अपने घर से गुजरात गया ही था। बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गयी। उसके दो पुत्र संस्कार 8 वर्ष एवं अ 6 वर्ष का है। घटना के बाद पत्नी संगीता कुमारी, माता-पिता, समेत अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी राम ज्ञान राय समेत अन्य लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधा रहे थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!