CareerPatna

Success Story: AIR 9 हासिल कर आईएएस बनीं सौम्या शर्मा,बिना कोचिंग केवल 4 महीने की तैयारी में Upsc किया क्रैक

Success Story: आईएएस का पद हमारे देश में प्रतिष्ठित पदों में से एक माना जाता है। अगर कोई आईएएस बन जाता है तो देशभर में उसको नाम और प्रसिद्धि हासिल होती है। लेकिन लाखों उम्मीदवारों में से कुछ ही लोग इस पद को प्राप्त कर पाते हैं क्योंकि इस पद के लिए होने वाले यूपीएससी एग्जाम को हर कोई पास नहीं कर पाता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कुछ लोग इस एग्जाम को पास करने के लिए वर्षों का समय लगाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो अपनी काबिलियत के दम पर बेहद कम समय में ही इस चुनौती को पार कर लेते हैं। आज हम ऐसी ही एक आईएएस सौम्या शर्मा की बात करेंगे जिन्होंने बेहद कम समय में इस परीक्षा को पास कर लिया।

 

 

चार महीने की तैयारी में हासिल कर ली सफलता
आईएएस सौम्या शर्मा ने आईएएस प्रीलिम एग्जाम को केवल 4 महीने में ही क्रैक कर लिया था, इस एग्जाम में उन्होंने देशभर में 9वीं रैंक हासिल की। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद वर्ष 2017 में इस एग्जाम को देने का विचार बनाया और पहले ही अटेम्प्ट में आईएएस बनने का गौरव हासिल किया।

सुनने की क्षमता खोने के वाबजूद हौसला नहीं खोया
आईएएस सौम्या शर्मा ने 16 वर्ष की उम्र में सुनने की क्षमता को खो दिया था। लेकिन उन्होंने इससे हार नहीं मानी और आईएएस बनने के अपने सपने को जिन्दा रखा और इसे पूरा किया। उन्होंने स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद नेशनल लॉ स्कूल में एडमिशन लेकर लॉ की डिग्री हासिल की है।

10 से 15 घंटे तक की पढ़ाई
सौम्या के पास तैयारी के लिए समय बेहद कम था ऐसे में उन्होंने प्रतिदिन 10 से 15 घंटे तक अध्ययन किया। उन्होंने पूरी पढ़ाई स्व-अध्ययन के दम पर की, इसके लिए उन्होंने किसी भी कोचिंग सेंटर का सहारा नहीं लिया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!