Patna

बिहार मे एमआईटी के छात्र नीतीश का मास्टर कार्ड में 25 लाख के पैकेज पर चयन,दिया बधाई

पटना।मुजफ्फरपुर | एमआईटी के पूर्ववर्ती छात्र नीतीश कुमार का चयन मास्टरकार्ड में हुआ है। उन्हें कंपनी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर लेवल-2 का पद दिया है। उन्हें कंपनी की ओर से सालाना 25 लाख का पैकेज अॉफर किया गया है। नीतीश ने एमआईटी के आईटी ब्रांच से 2012 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई के दौरान चमकी एप बनाकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तत्कालीन डीएम से छात्र को अपने इनोवेशन पर सराहना मिली थी। वे स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में शामिल होने वाली एमआईटी की पहली टीम के सदस्य थे। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के पहले एडिशन में एमआईटी की टीम तो जीत नहीं सकी लेकिन प्रतिभागियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिला था।

 

 

छात्र की सफलता पर आईटी विभाग के स्टूडेंट्स से लेकर कॉलेज के शिक्षकों ने बधाई दी है। नीतीश ने बताया कि कोरोना काल में उसके पिता का निधन हो गया था। ऐसे में पढ़ाई करने के साथ-साथ उस पर घर-परिवार चलाने की भी जिम्मेदारी थी। कई बार निराशा होने लगती लेकिन आत्मविश्वास कभी कम नहीं होने दिया। जीवन पथ पर लगातार संघर्षों से जूझते हुए आगे बढ़ता गया। बताया कि पहले टीसीएस में जॉब किया। उसके बाद मास्टर कार्ड में चयन हुआ है। कॉलेज के शिक्षकों और सीनियर से मिली प्रेरणा ने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!