माइंड फेस्ट के इंडिया क्विज और क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का खिताब सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल ने जीता
दरभंगा| 15-16 फरवरी को पूर्णिया में आयोजित पूर्णिया
माइंड फेस्ट के इंडिया क्विज और क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का खिताब जीतकर सैद नगर स्थित सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल ने जिले का नाम रोशन किया। मोनम सिंह, सोनम सिंह एवं अभिषेक अंबर की टीम ने इंडिया क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंश कुमार, शुभी श्रीवास्तव एवं सौम्या कुमारी की टीम ने इंडिया क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पंकज कुमार श्रीवास्तव, शुभी श्रीवास्तव एवं सौम्या कुमारी ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह के द्वारा पूर्णिया में आयोजित पूर्णिया में प्रदेश के 100 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया था।
निदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों की इस उपलब्धि की हौसला अफजाई की। प्रधानाचार्य पवन कुमार राय ने इतने अच्छे परफॉर्मेंस के लिए सभी शिक्षक, बच्चों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
