Samastipur

समस्तीपुर;लूटपाट की कोशिश करने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार:कार से आए थे बदमाश

समस्तीपुर.मुसरीघरारी पुलिस ने गुरुवार रात पिकअप से इलेट्रॉनिक सामान लूटने के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान फतेहपुर गांव के रूपेश कुमार, विकास कुमार, नवनीत कुमार, राहुल कुमार, अभिनव कुमार व मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की मेडिकल जांच देर शाम सदर अस्पताल में कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।गुरुवार रात करीब एक बजे फतेहपुर गांव के पास एक पिकअप सामान अनलोड करने के लिए पटना से समस्तीपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान उक्त बदमाशों ने पिकअप पर लोड सामान लूटने का प्रयास किया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बताया गया है कि बदमाश कार से पिकअप का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने उक्त कार को भी बरामद कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्पीटी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। सभी बदमाश एक ही गांव के हैं। सभी ने लूटपाट करने के लिए नया गिरोह बनाया था। सभी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!