Patna

मुंबई की तर्ज पर पटना में बनेगा लू कैफे,20 से 25 लोगों के एक साथ बैठने की होगी व्यवस्था, कार्य शुरू

पटना में पहली बार लू कैफे बनाया जा रहा है। पहले फेज में 6 जगहों पर इसे तैयार किया जा रहा है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार एल पराशर ने कहा कि इसी महीने कैफे को तैयार करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में कुछ परेशानियां हो रही है। हालांकि सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। पटना नगर निगम दिल्ली और मुंबई के तर्ज पर इस तरह का कैफे तैयार करने के लिए प्रयोग कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

20-25 लोगों के एक साथ बैठने की होगी व्यवस्था

 

पहले चरण में राजा बाजार में 2, कंकड़बाग में 2 और एग्जिबिशन रोड में 2 जगहों पर लू कैफे को तैयार किया जाएगा। निगम की ओर से ऐसी कोशिश की जाएगी की पुल के नीचे दो पिलर के बीच मिलने वाली जगह में इस कैफे को तैयार किया जाए। लगभग 20-25 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी। निगम की ओर से ये कहा गया है कि जिस कंपनी को भी टेंडर मिलेगा, वही कंपनी शौचालय के साफ-सफाई की भी निगरानी करेगी।

 

क्या होता है लू कैफे

 

लू एक ब्रिटिश टर्म है, जिसका मतलब टॉयलेट होता है। लू कैफे एक विशेष थीम की तरह है, जहां एक तरफ कैफेटेरिया और दूसरी तरफ मॉर्डन टॉयलेट होता है।पटना नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख और भीड़-भाड़ वाले जगह पर आम लोगों के लिए एक ऐसा कॉर्नर तैयार किया जा रहा है, जहां ना सिर्फ आकर्षक ढंग से तैयार कैफे में खाने पीने का लुफ्त उठा सकते हैं, बल्कि वहां आधुनिक और मॉर्डन तकनीक के टॉयलेट की भी सुविधा लेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!