Patna

गला दबाकर विवाहिता की हत्या…शव गायब, सास, ससुर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप पति पर लगा है। वारदात के बाद शव को गायब कर दिया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बात करते-करते अचानक कॉल कट हो गया

 

मृतका की पहचान जेठूली गांव निवासी संजय कुमार उर्फ युवराज की पत्नी आरती कुमारी के तौर हुई है। आरती की बहन प्रियंका देवी ने बताया कि घटना के करीब 10 मिनट पहले मेरी बात हुई थी। वो काफी परेशान लग रही थी। एक दिन पूर्व भी उसके पति ने मारपीट की थी। बात करते करते अचानक कॉल कट हो गया। किसी अनहोनी की आशंका पर एक रिश्तेदार को उसके घर भेजा तो पता चला की मेरी बहन की मौत हो चुकी है।

 

जानकारी मिलते ही हमलोग भी वहां पहुंचे। उसके ससुराल वाले ट्रैक्टर पर लाश को रखकर कहीं ले जा रहे थे। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो मारपीट करते हुए वहां से भगा दिया। उसके बाद नदी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ है। कई घाटों पर पुलिस गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।मृतका की मां बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुराना बाइपास निवासी सुमित्रा देवी के बयान पर नदी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। दहेज नहीं देने के कारण बेटी की हत्या का आरोप लगाया गया है।

 

इस संबंध में एएसआई विनीत कुमार ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!