Samastipur

कर्पूरी ठाकुर के परिवारजनों से मिले PM मोदी, भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर जताया आभार

समस्तीपुर।पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कर्पूरी ठाकुर के बेटे से पीएम ने की मुलाकात

कर्पूरी ठाकुर के बेटे और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर अपने परिवार सदस्यों को लेकर 7 कल्याण मार्ग पहुंचे। परिवारजनों के साथ पीएम मोदी ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने तकरीबन 20 मिनट तक रामनाथ ठाकुर से बातचीत की। उन्होंने पीएम मोदी के कर्पूरी ठाकुर पर लिखी एक किताब भी भेंट की।

 

परिवारजनों ने क्या कहा?

पीएम मोदी से मिलने के बाद परिवारजनों ने अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की। कर्पूरी ठाकुर के पोते रनजीत कुमार ने कहा कि जब हमें खबर मिली कि उन्हें (कर्पूरी ठाकुर) भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था।

 

 

कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉ. जागृति ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि किसी ने मेरे दादाजी के बारे में सोचा। पीएम मोदी सबके बारे में सोचते हैं। 24 जनवरी को केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनके मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने फोन के जरिए रामनाथ ठाकुर को इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!