Samastipur

कर्पूरीग्राम स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस एवं बाघ एक्सप्रेस का भी अब से होगा ठहराव

समस्तीपुर।सोनपुर: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए *गाड़ी संख्या 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस एवं 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम -हावड़ा बाघ एक्सप्रेस* का सोनपुर मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 02 मिनट का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दिनांक 10.02.2024 से गाड़ी संख्या 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 14.32 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 14.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 11.02.2024 से गाड़ी संख्या 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस 03.31 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 03.33 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

 

इसी तरह दिनांक 11.02.2024 से गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 09.01 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 09.03 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 20.53 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 20.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी .

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!