DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय;श्राद्ध कराने साइकिल से जा रहे दो पंडित को ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर,एक की मौत एक जख्मी

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एसएच 88 सड़क पर मालपुर पंचायत ब्रह्मस्थान के पास दो साइकिल से मालपुर में श्राद्ध कर्म कराने जा रहे पंडित को ट्रक ने जोड़दार ठोकर मारकर फरार हो गया.घटना में एक पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मृतक की पहचान लोदीपुर वार्ड 14 निवासी स्व.रामपुर झा के पुत्र चंद्र भूषण झा (60) के रूप में हुई है.वही जख्मी की पहचान उसी गांव के विजय झा के रूप में किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विजय झा ने बताया कि मृतक चंद्रभूषण झा और वह अपनी अपनी साइकिल से मालपुर स्थित ननकी राय के यहां श्राद्ध कर्म में पूजा कराने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान मालपुर गांव के ब्रह्म स्थान के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने जोड़दार ठोकर मारते हुए रोसड़ा की ओर भाग गया.घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया.ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पूजा पाठ कर के गुजारा चलाते थे.मृतक को चार पुत्र और तीन पुत्री है.इधर मृतक के घर में स्वजनो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!