Samastipur

समस्तीपुर;हाईवा ने महिला को रौंदा,मौके पर मौत:मां-बेटे बाइक से लौट रहे थे घर

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर थाने के एनएच-122 बी के महमदीपुर-बोचहा पथ पर रविवार देर शाम हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान महमदीपुर वार्ड-11 निवासी महेश चौधरी की पत्नी राजो देवी (45) के रूप में की गई है। जबकि उनका पुत्र अविनाश किसी तरह बच गया। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने हाईवा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिला सड़क की तरफ गिर गई थी

 

लोगों ने बताया कि राजो देवी अपने पुत्र अभिनाश के साथ बाइक से दलसिंहसराय के अपने एक संबंधी के यहां से देर शाम लौट रही थी। बाइक उनका पुत्र चला रहा था। लोगों ने बताया कि जब वह दुबहा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे हाईवा के कारण बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। अविनाश की मां सड़क की ओर गिरी। जिससे हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। जबकि अभिनाश सड़क के किनारे गिरा, जिससे वह बाल-बाल बच गया। राजो देवी की मौत मौके पर ही हो गई। हाईवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

मोहिउद्ददीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!