Samastipur

“समस्तीपुर में आज सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति होगी बाधित: 7 घंटे तक चलेगा मेंटेनेंस का कार्य

समस्तीपुर.शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को जितवारपुर पावर हाउस के 11 केबी देसुआ फीडर से बिजली सुबह 10 से शाम के पांच बजे तक कटी रहेगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य को लेकर जितवारपुर पावर हाउस देसुआ फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक बंद रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

जितवारपुर पावर हाउस के 11 केवी देसुआ फीडर का लाइन बंद होने से देसुआ फीडर से जुड़े बिशनपुर, मलहटोल, सुपौल, दड़िया असाधर, मूरियारों, मोरदिवा, केवस,सूरतपुर, छतौना, भूसारी आदि गांवों की बिजली सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक बाधित रहेगी। फलस्वरूप इस इलाके के लोग अपना-अपना कार्य सुबह दस बजे से पहले निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जितवारपुर पावर हाउस से जुड़े पेपर मिल, विशनपुर के बाद डाउन एक, फीडर में शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। अब जल्द ही शेष बचे फीडरों में कार्य शुरू किया जायाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!