Samastipur

समस्तीपुर;सात लाख रुपए गबन मामले मे वार्ड सचिव और पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

समस्तीपुर में मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के सचिव दिनेश सहनी और पूर्व वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को देर शाम मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इन दिनों पर मोरवा के बीडीओ ने थाने में गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नलजल योजना की राशि उठाव के बावजूद कार्य नहीं कराने और सरकारी राशि गबन करने के आरोप में

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया गया है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत मोरवा प्रखंड के सांरंगपुर पंचायत के वार्ड चार के नलजल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण व बोरिंग गराया जाना था। इसके लिए योजना के तहत 18 लाख रुपए का प्रावधान किया गया था। वार्ड सचिव और वार्ड सदस्य द्वारा सरकारी राशि का उठाव कर लिया गया। लेकिन योजना पूरी नहीं की गई। न ही सरकारी राशि को वापस किया गया। इस मामले में लोगों की शिकायत के बाद बीडीओ ने मामले की जांच की तो गबन का मामला सही पाया गया। जिसके बाद इस मामले में हलई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उधर, पुलिसिया जांच के दौरान मामला को सत्य पाया गया। जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था।

 

क्या बोली आरोपी वार्ड सदस्य

 

काम लगभग पूरा हो चुका है। काम चल ही रहा था। इसी दौरान पंचायत चुनाव आ जाने के कारण आचार संहिता लग गया। राशि सरकारी खाते में था। नये वार्ड सदस्य ने राशि का बंदरबांट किया। जांच के दौरान बीडीओ ने दो लाख रुपए घूस की मांग की। घूस की राशि नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जबकि वह अधूरा कार्य को पूरा करने को तैयार थी।हलई ओपी अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार ने कहा कि इस मामले में BDO द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद मामला सही पाया गया। वरीय अधिकारी के आदेश पर पूर्व वार्ड सदस्य और सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!