Patna

दो दर्जन से अधिक गरीब लड़कियों की शादी करा चुके हैं कपिल बाबा

पटना।बिहार के कटिहार के फलका प्रखंड के शब्दा गांव के रहने वाले कपिल पासवान उर्फ कपिल बाबा अब तक दो दर्जन से अधिक गरीब लड़की की शादी करा चुके हैं। प्रखंड में वे गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। सीमित संसाधन होने पर भी गरीबों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

किसी गरीब का निधन होने पर कफन व दाह संस्कार की व्यवस्था के साथ श्राद्ध कर्म में भी सहयोग करते हैं। समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर गरीबों की मदद को लेकर तत्पर रहते हैं। उन्होंने अब तक दो दर्जन से अधिक गरीब लड़कियों का विवाह कराया है।

 

मंगलवार को भी पंचायत के गरीब व्यक्ति दुर्गा प्रसाद के आकस्मिक निधन हो जाने दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया। शब्दा गांव के मुन्ना मुस्ताक, दशरथ मंडल, लक्ष्मण पासवान, विकास कुमार आदि ने बताया कि कपिल पासवान गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!