BegusaraiSamastipur

रिश्तेदार बहनों को हुआ प्यार तो रचाई शादी:समलैंगिक रिश्ते पर परिवार ने जताई आपत्ति तो छोड़ा घर

समस्तीपुर।बेगूसराय में दो रिश्तेदार बहनों द्वारा समलैंगिक शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों बहनों के गायब होने की प्राथमिकी परिजनों द्वारा थाना में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद अब दोनों बहन स्वयं थाना पहुंच गई। दोनों के थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां कि करीब 2 साल पहले खगड़िया जिला की एक लड़की ननिहाल आई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यहां बलिया थाना इलाके के उक्त गांव गांव की रहने वाली लड़की खगड़िया से आई अपनी रिश्तेदारी के प्रति आकर्षित हो गई। यह आकर्षण धीरे-धीरे बढ़ने लगा। इस दौरान दोनों ने कुछ फिल्मों और कहानियों में जब समलैंगिकता की बातें देखी और पढ़ी तो दोनों आकर्षित हो गई।

 

करीब 1 साल से दोनों समलैंगिक पति-पत्नी बनकर एक साथ रह रहे थे। बीते जुलाई अगस्त में जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों के परिजनों ने अलग करना चाहा। इसके बाद एक दिन अचानक दोनों बहन गायब हो गई। गायब होने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस इस दिन से तलाश कर रही थी।

 

इसी बीच दो दिन पहले अचानक ही दोनों बहन जब गांव पहुंच गई तो परिजनों ने फिर से समझाने बुझाने का प्रयास किया। जिसमें असफल रहने पर दोनों को बलिया थाना ले जाया गया। दोनों का कहना है कि विगत 1 साल पहले शादी कर पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। थाना में दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय लाया, जहां धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है। अब बयान के आधार पर न्यायालय एवं पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। लेकिन यह समलैंगिक विवाह की चर्चा जोर-जोर से हो रही है।

 

बलिया डीएसपी विनय कुमार राय ने बताया कि अगस्त महीने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब जब दोनों स्वयं उपस्थित हो गई है तो न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। सोमवार को बयान न्यायालय से आएगा, आईओ को बयान के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!