Samastipur

समस्तीपुर;भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का हुआ जिला सम्मेलन, अजीत कुमार ने कहा-हमे किसी भी दल से बैर नहीं

समस्तीपुर.भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने खुले तौर पर कहा कि हमें किसी से परहेज नहीं जो हमें सम्मान देगा हम उसका साथ देंगे। पूर्व मंत्री अजीत कुमार गुरुवार को फ्रंट के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज सभी क्षेत्र में इस समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जाता है उनकी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है। हमें आपस की छोटी-छोटी बातों को भूलाते हुए संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फ्रंट के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा हमें समाज के किसी वर्ग से बैर नहीं हम समाज के सभी वर्गों के सहयोग के लिए संकल्पित है। एक समय था जब भूमिहार ब्राह्मण समाज के सभी क्षेत्रों में अगुआ की भूमिका में था परंतु आज ये समाज हंसिये पर है। हमें फिर से एक होकर अपने समाज को अगुआ की भूमिका में लाना होगा।

 

संगठन के महामंत्री धर्मवीर शुक्ला ने कहा कि हमारे वोट पर राजनीति करने वाले लोग हमारे समाज के दुश्मन बने हुए हैं । फ्रंट प्रदेश के सभी जिलों में अपने समाज को जोड़कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को संगठित किया जाएगा।इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजित कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा एवं स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर पूर्व मुखिया मृत्युंजय ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष को फरसा भेंट किया। साथ ही मुख्य अतिथि को 51 किलो गेंदा का माला पहनाकर स्वागत किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!