DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न योजनाओ के बारे में छात्रों को दिया गया जानकारी 

दलसिंहसराय।बिहार सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा संवाद नामक कार्यक्रम के दरमियान मंहत अवध बिहार रघुनाथ झा उच्च विद्यालय बहदुरा में अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, उजियारपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह एवं कुमार शुभम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा साज के साथ स्वागत गीतों से, अतिथि का स्वागत किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा स्वागत भाषण एवं अनुमंडल पदाधिकारी और प्रभारी प्रनाध्यापक ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम के कारण एवं महत्व पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके साथ-साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक छात्र-छात्रा ग्रामीण अभिभावक ने भी इस कार्यक्रम के महत्व पर अपने मंतव्य को रखा। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर सिंह के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार भारती ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय अध्यापक मंटुन कुमार, ऋषि रमन, अंकित कुमार,किरण कुमारी, कोमल कुमार,अबुजर ऐजाजी मौजूद थी.

 

 

वही छत्रधारी इंटर विद्यालय दलसिंहसराय में लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्रा एवं अभिभावकों को समुचित जानकारी देने हेतु शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला के वरीय पदाधिकारी अपर उप समाहर्ता श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शिनी उपस्थित होकर सभी को इस योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री बिंदेश्वर साह द्वारा उपस्थित होकर विस्तार से सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दिया गया। समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद फैयाज अहमद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने किया कार्यक्रम का प्रारंभ वरीय शिक्षक श्री मणिकांत चौधरी द्वारा मंगलाचरण से किया गया। मंच का संचालन शफीउल्लाह मसीह ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

वही दलसिंहसराय प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमराँव में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि प्रखंड लेखपाल मनोज कुमार थे.अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नेहा भारती द्वारा किया गया.कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के विभिन्न योजनाओ जिसमें मुख्यमंत्री बालिका बालक पिछड़ा अति पिछड़ा सामान्य प्री मैट्रिक स्नातक छात्रवृत्ति एंव विभिन्न प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया गया. साथ ही उनसे सुझाव लिए गए.वही विभिन्न प्रकार के मनोरंजात्मक कार्यक्रम भी हुए.कार्यक्रम में बृजकिशोर कुमार,राजकुमार वर्मा,संतोष कुमार, मोहम्मद सलाउद्दीन,अंबिका कुमारी,प्रमोद कुमार,राजेश कुमार, सीता कुमारी, संगीता कुमारी, शिवांगी सुजाता सहित कई लोग मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!