Patna

गुवाहाटी से चल 13वें दिन बिहार पहुंची 14 लड़कियां,2107 किलोमीटर की साइकिल यात्रा दिल्ली तक पहुंचेगी

पटना।नारी सशक्तिकरण और ग्रीन इंडिया के मैसेज के साथ 2017 किलोमीटर के साइकिल यात्रा के दौरान असम के गुवाहाटी से चली लड़कियां शनिवार को छपरा पहुंची। यहां पहुंचने के बाद स्थानीय जयप्रकाश विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने जोरदार स्वागत किया।14 सदस्यों की टीम 24 दिसंबर को असम के गुवाहाटी से अपनी साइकिल यात्रा प्रारम्भ करते हुए 13वें दिन छपरा पहुंची है। इस दौरान साइकिल यात्रियों ने तीन राज्य असम, बंगाल, और बिहार का यात्रा सम्पन्न किया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली पहुचेंगे। इस दौरान सभी यात्री महिला सशक्तिकरण के साथ ग्रीन इंडिया का संदेश दे रहे है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टीम लीडर कर्नल अंजन सेन गुप्ता ने बताया कि मेगा साइकिल एंथोन टीम एनसीसी यूपी डायरेक्टरेट का है। 14 गर्ल कैडेट जो यूपी डायरेक्टरेट से ही है। उनके द्वारा 2107 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। हम सभी 24 दिसंबर को असम के गुवाहाटी राजभवन से चले हैं, जहां राज्यपाल द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।असम के बाद वेस्ट बंगाल और बिहार को हमने कवर कर लिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश लेके कुल 2107 किलोमीटर का सफर तय करना है। हम सभी हम किसी से कम नहीं के नारा के साथ यात्रा को तय कर रहे है। सभी लड़कियां नारी सशक्तिकरण के साथ संदेश देते हुए आगे बढ़ रही है।

 

हम सभी साइकिल चलाते हुए ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया, और फिट इंडिया का मैसेज देने के नीयत से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही हम सभी एनसीसी के 75 वर्ष पूरे होने और इस साइकिल यात्रा के माध्यम से एनसीसी द्वारा किये गए कार्यों को बताते और दर्शाते हुए चल रहे हैं। 75 साल से एनसीसी ने यूथ को कैसे आगे बढ़ाया है, इसके बारे में भी जानकारी देते आ रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!