Dalsinghsarai

“दलसिंहसराय;टहलने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर,हादसे में किशोर की मौत

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के घटहो ओपी क्षेत्र के कांच गांव में किसी वाहन की ठोकर से मंगलवार को किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के हेतीनपुर गांव के बिंदेश्वर राय का पुत्र कृष्ण कुमार 14 वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उधर इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि कृष्णा सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो घटहो थाना क्षेत्र के कांचा गांव के पास सड़क किनारे कृष्ण कुमार खून से लथपथ मिला ।इसके बाद परिवार के लोग उसे उठाकर विद्यापति के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने विद्यापति नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा इस मामले में एक अज्ञात वाहन पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि किशोर सुबह घूमने के लिए निकला था इसी दौरान कांचा के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। जिसकी बाद में मौत हो गई परिवार वालों की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!