Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम;ठिठुरन बरकरार:धूप से दिन का पारा 2.2 डिग्री बढ़ा,लेकिन शीतलहर से राहत नहीं,ऐसे रखे ख्याल

आज का मौसम;समस्तीपुर जिले में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। यूं तो दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 16.5 पर पहुंचा, लेकिन अधिकतम तापमान के भी सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहने के कारण धूप से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। दलसिंहसराय का मौसम भी उसी तरह रहा।दिन में धूप निकलने के बाद भी रात का तापमान 3.6 डिग्री गिर कर 7.4 डिग्री पर चला गया, जो पिछले 4 वर्षों में सबसे कम है। पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार अगले दो दिनों तक शीतलहर की ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो दिन बाद राहत की उम्मीद

डॉ. ए. सत्तार के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद दिन-रात दोनों का तापमान बढ़ने की उम्मीद है। आसमान पूरी तरह साफ होने के साथ ही दिन और रात यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 18 से 20 व न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम,
मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!